1. संचार उपग्रह CMS-01 को हाल ही में किस संगठन द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर – इसरो
हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के संचार उपग्रह CMS-01 को लांच किया। इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी 50 की सहायता से लॉन्च किया गया। यह PSLV की 52वीं उड़ान थी।
2. चीनी अंतरिक्ष यान चांग-ए 5 किस खगोलीय पिंड से नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस आया है?
उत्तर – चंद्रमा
चीन का चांग’ए 5 प्रोब चंद्रमा से चट्टान और मलबे के पहले नमूनों के साथ पृथ्वी पर लौट आया है। इस प्रोब के मॉड्यूल चंद्रमा पर उतरे और चंद्रमा की सतह को ड्रिल करके लगभग 2 किलोग्राम नमूने एकत्र किए और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाया गया। 1976 में सोवियत संघ के लूना 24 रोबोट प्रोब के बाद, केवल इस प्रोब ने चंद्र चट्टानों के नए नमूने लाए हैं।
3. किस देश ने प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन को आधिकारिक मान्यता प्रदान की है?
उत्तर – भारत
भारत सरकार ने हाल ही में योग को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में आधिकारिक मान्यता दी है। हाल ही में, भारत ने योग के विकास के लिए राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (NYSFI) की स्थापना की है। इसके लिए स्पोर्टिंग लीग और प्रतियोगिताओं की योजना बनाई जा रही है।
4. ‘ग्रेट एस्ट्रोनॉमिकल कंजंक्शन’, जिसे हाल ही में खबरों में देखा गया, किन दो ग्रहों की निकटता है?
उत्तर – बृहस्पति और शनि
21 दिसम्बर की रात को बृहस्पति और शनि ग्रह एक-दूसरे के बेहद नज़दीक दिखाई देंगे, जिससे वे आकाश में एक उज्ज्वल बिंदु की तरह दिखेंगे। हालाँकि, एक दूसरे से वास्तविक दूरी लगभग 735 मिलियन किलोमीटर होगी।
5. इसरो का पहला प्रक्षेपण यान कौन सा है, जो केवल निजी उपग्रहों को ही ले जाएगा?
उत्तर – पीएसएलवी सी 51
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पीएसएलवी सी 51 की सहायता से निजी उपग्रहों को लॉन्च करेगा। इस मिशन में पिक्सेल इंडिया नामक स्टार्ट-अप द्वारा पूरी तरह से बनाया गया एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘ANAND’ लॉन्च किया जायेगा। इस मिशन में इंडिया स्पेस किड्स इंडिया द्वारा निर्मित ‘SATISH SAT’ और विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा निर्मित ‘UNIT-SAT’ भी लांच किया जायेगा।
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPSSSB JOA (IT) Post Code 727 & 817 के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 170 प्रश्न है, कंप्यूटर सेक्शन केवल अंग्रेजी में है और जनरल नॉलेज हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 1200 प्रश्न Computer के है और 500 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये Gk (HP Gk, Indian History, Geo, Polity) के 1300 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये Gk (HP Gk, Indian History, Geo, Polity) के 1300 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी
0 Comments