Dear Aspirants,
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में रखे जाने वाले 7,852 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती में दिव्यांगजनों को तीन नंबर दिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया में पर्सन विद बैंचमार्क डिसबिलिटी की श्रेणी को शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी इनकी नियुक्तियां करेगी।
Total Vacancies in HP : 7852 Post
Qualification : 5th Pass
Salary : Rs.5625/-
कैसे करे आवेदन
इन वर्करों को प्रतिमाह 5,625 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। पंचायत चुनाव के बाद इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 30 नंबरों के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।
क्या काम होगा वर्कर का ?
स्कूल खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/प्रिंसिपल/हेडमास्टर सचिव होंगे, जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को सदस्य बनाया जाएगा।
कैसे होगा चयन ?
वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे। इसके अलावा पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे।
हिमाचल प्रदेश की सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाये और GovtJobs4you को सर्च कर के हमारी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करे
आपको निम्नलिखित दस्तावेजो को तैयार कर के रखना है :-
- स्कूल से घर की दूरी का पटवारी हल्का द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- अगर आवेदनकर्ता द्वारा सम्बन्धित स्कूल को भूमि दान की गयी है, तो उसका प्रमाण पत्र
- यदि आवेदनकर्ता अपंग, विधवा, एकल नारी, तलाकशुदा है, तो प्रमाण पत्र सलंग्न करे
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPSSSB JOA, HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी
0 Comments