HP Education Department Recruitment हिमाचल शिक्षा विभाग में होगी 4240 पदों पर बम्पर भर्ती, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार को आदेश दिए कि वह अध्यापकों को निजी स्कूलों के अध्यापकों की तरह काम करने के लिए प्रोत्साहित करे। मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी व न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी से जुड़े जनहित मामले का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए।
Total Vacancies : 4240 Posts
JBT : 1937 Posts
Language Teacher : 791 Posts
Shastri : 1542 Posts
कोर्ट ने सरकार को एक टाइम शेड्यूल के तहत शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के आदेश भी दिए। कोर्ट ने सरकार द्वारा तय टाइम शेड्यूल की अक्षरश: अनुपालना करने के आदेश दिए जिसके तहत खाली पदों को भरने के लिए वर्ष में पहले विज्ञापन के समय प्रत्येक वर्ष की 28 फरवरी तक खाली पदों को भरने की मांग कर्मचारी चयन आयोग को देने की बात कही गई है। इसके तहत स्क्रीनिंग टेस्ट अप्रैल माह में करवाने व अंतिम चयन प्रक्रिया जून माह के अंत तक करने को कहा गया है। इसी तरह वर्ष में दूसरे विज्ञापन के समय 30 जून तक खाली पदों को भरने की मांग कर्मचारी चयन आयोग को देने की बात कही गई है। इसके तहत स्क्रीनिंग टेस्ट अगस्त माह में करवाने व अंतिम चयन प्रक्रिया अक्तूबर माह के अंत तक करने को कहा गया है।
सरकार ने कोर्ट को बताया है कि शीघ्र ही जेबीटी के 1937 पद, 791 पद भाषा अध्यापक व 1512 पद शास्त्री अध्यापकों के भरे जा रहे हैं। सरकार ने कोर्ट को यह भी बताया कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 से कम है वहां कला व शारिरिक अध्यापकों की भर्ती नहीं की जा रही है।
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPSSSB JOA, HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी
0 Comments