HP Education Department Recruitment 2020 - शिक्षा खंड भवारना जिला काँगड़ा में MTS के 120 से ज्यादा पदों पर भर्ती, शिक्षा खंड भवारना जिला काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आने वाले विभिन्न राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन हेतु
Total Vacancies in HP : 7852 Post
Total Vacancies in Bhawarna : 120+ Post
Qualification : 5th Pass
Salary : Rs.5625/-
निम्नलिखित दस्तावेज, आवेदन पत्र और पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ संलग्न करे :-
स्कूल से घर की दूरी का पटवारी हल्का द्वारा जारी प्रमाण पत्र
BPL प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
शिक्षा प्रमाण पत्र
हिमाचली बोनाफाईड
अगर आवेदनकर्ता द्वारा सम्बन्धित स्कूल को भूमि दान की गयी है, तो उसका प्रमाण पत्र
यदि आवेदनकर्ता अपंग, विधवा, एकल नारी, तलाकशुदा है, तो प्रमाण पत्र सलंग्न करे
इसमे 30 नंबरों के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे।
वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे।
क्या काम होगा वर्कर का ?
स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा।
चयन कमेटी में कौन कौन होंगे ?
एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/प्रिंसिपल/हेडमास्टर सचिव होंगे जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को सदस्य बनाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश की सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाये और GovtJobs4you को सर्च कर के हमारी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करे
Important Date
आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में नही बताया है पर आप कोशिश करे की जितना जल्दी हो सके आवेदन करे
0 Comments