रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के महानिदेशक के पद पर सौरभ कुमार को नियुक्त किया गया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का मुख्यालय कोलकाता में स्तिथ है ! सौरभ कुमार 1982 बैच के इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सर्विस अफसर है !
2. केंद्र सरकार ने इलाहाबाद का प्रयागराज के रूप में नाम बदलने को मंजूरी दी
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद को प्रयागराज के नाम से बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ! उत्तर प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा था !
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
प्रतिष्ठित मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय कर दिया है ! अगरतला एयरपोर्ट का नाम बदलकर महाराजा बीर बिक्रम माणिक्य किशोर एयरपोर्ट कर दिया है ! मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है !
3. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन जालन्धर में किया ! पंजाब के जालन्धर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है ! 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 जनवरी से 7 जनवरी तक किया जा रहा है ! 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस की थीम "फ्यूचर इंडिया : साइंस एंड टेक्नोलॉजी" है ! भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना 1914 में की गयी थी इसमें 30,000 से अधिक वैज्ञानिक सदस्य शामिल है !
4. केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने विजय बैंक और देना बैंक को बैंक ऑफ़ बड़ोेदा के साथ विलय को मंजूरी दी
केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने विजय बैंक और देना बैंक को बैंक ऑफ़ बड़ोेदा के साथ विलय को मंजूरी दे दी है ! इस विलय के हो जाने के बाद बैंक ऑफ़ बड़ोेदा सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा ! यह विलय 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी होगा !
5. लोकसभा में पेश किया गया आधार संशोधन विधेयक
सरकार ने लोकसभा में आधार संशोधन विधयेक पेश किया ! इस विधयेक का मुख्य उद्देश्य मोबाइल सिम कार्ड तथा बैंक खाता प्रमाणीकरण के लिए बायोमीट्रिक आधार आईडी के उपयोग को क़ानूनी स्वीकृति प्रदान करना है!
6. सचिन तेंडुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का निधन
भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को प्रशिक्षित करने वाले दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ! वह 87 वर्ष के थे उन्हें पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कारों से समानित किया जा चूका है
0 Comments