Dear Aspirants,
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने पांच दिसंबर 2020 को अगला जनमंच को आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा विभिन्न वाहनों पर लगाए जाने वाले टोकन टैक्स को कम करने को भी मंजूरी दी। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में करीब 240 पद भरने की भी मंजूरी दी।
Total Vacancies : 240 Posts
Pharmacist : 220 Posts
Personal Assistant : 12 Posts
Junior Office Assistant : 07 Posts
पीएचसी और सीएचसी में जितने भी क्लास-4 के खाली पद हैं उन सभी पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाएगा
टोकन टैक्स एक लाख रुपये कीमत के मोटर साइकिल / स्कूटर पर 6 प्रतिशत लिया जाएगा। जबकि एक लाख रुपये से अधिक मूल्य पर 7 प्रतिशत होगा। 15 लाख तक के निजी मोटर वाहन और निर्माण उपकरण वाहनों पर 6 प्रतिशत का टोकन टैक्स लगाने का भी निर्णय लिया गया। इससे अधिक मूल्य के वाहनों के लिए यह 7 प्रतिशत होगा।
कैबिनेट ने नारकंडा से हाटु पीक तक रोपवे परियोजना को मंजूरी देने और 40 साल की अवधि के लिए पीपीपी मोड पर आवंटित करने का फैसला किया। राज्य में जिला और सत्र न्यायाधीशों के साथ व्यक्तिगत सहायकों के 12 पदों को सृजित करने और भरने के लिए अपनी सहमति भी दी
कैबिनेट ने अनुबंध के आधार पर एडीआर केंद्र बिलासपुर, हमीरपुर, धर्मशाला , रिकांगपिओ, नाहन, शिमला और ऊना में कनिष्ठ कार्यालय सहायक(आईटी) के सात पदों को सृजित करने और भरने के लिए अपनी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए मंडी में एक एआरटी सेंटर खोलने और आवश्यक पदों को भरने का निर्णय लिया।
हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान 15 दिन तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को 11 से 25 नवंबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों-कॉलेजों, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थानों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ के लिए विशेष अवकाश देने का फैसला लिया है।
इसके अलावा कैबिनेट ने हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र को भी मंजूरी दे दी है। सात से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होगा।
कैबिनेट ने फार्मासिस्ट के 220 पद भरने की भी मंजूरी दी है। पीएचसी और सीएचसी में जितने भी क्लास-4 के खाली पद हैं उन सभी पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाएग। कैबिनेट ने नारकंडा से हाटु प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने पांच दिसंबर 2020 को अगला जनमंच को आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा विभिन्न वाहनों पर लगाए जाने वाले टोकन टैक्स को कम करने को भी मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की भी समीक्षा की। कैबिनेट ने निर्देश दिए कि कोविड-19 की जांच के लिए टेस्टिंग को बढ़ाया जाना चाहिए और संपर्क में आए लोगों को कम से कम समय में ट्रेस किया जाए। मंत्रिमंडल ने यह भी निर्देश दिया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से कमजोर समूहों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। कैबिनेट ने आम जनता से सामाजिक कार्यों जैसे विवाह आदि के दौरान सभी कोविड-19 निवारक प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की
टेस्ट सीरीज की विशेषता :-
यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है
HPSSSB JOA, HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है
इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में
अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी
0 Comments