Dear Aspirants,

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने और इस महामारी से निपटने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों शिमला और धर्मशाला के जोनल अस्पतालों और नागरिक अस्पतालों रोहड़ू और रामपुर को प्राधिकृत सेवा प्रदाता एजेंसियों के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर अस्थाई तौर पर विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि अस्थाई तौर पर श्रमशक्ति तैनात करने के लिए 31 मार्च, 2021 तक का समय निर्धारित किया गया है।

Total Vacancies : 294 Posts

Staff Nurse : 130 Posts

Class-4 : 79 Posts

Lab Technician : 75 Posts

Data Entry Operator : 10 Posts

सीएम जयराम ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक के दौरान ये बात कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों इन चयनित अस्पतालों के नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दिशा में तत्काल कदम उठाएं और सरकार को तीन दिनों के भीतर अनुपालना रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के लिए पर्याप्त श्रमशक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 130 नर्सों, 75 लैब तकनीशियनों, 79 चतुर्थ श्रेणी और 10 डेटा एंट्री ऑपरेटरों को अस्थायी रूप तौर पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती किया जाएगा। 



इनमें से 15 नर्सों, 15 लैब टेक्नीशियन, 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को आईजीएमसी, शिमला में तैनात किया जाएगा। इसी प्रकार, 15 नर्सों, 10 लैब टेक्नीशियन, 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा, 15 नर्सों, 10 लैब टेक्नीशियन, 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर की श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक में भर्ती किया जाएगा। 



पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज, चंबा में 10 नर्सों, 10 लैब टेक्नीशियन, 10 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को तैनात किया जाएगा। डॉ राधाकृष्णन राजकीय सरकारी मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में 10 नर्सों, 10 लैब तकनीशियन, 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती किए जाएंगे जबकि डा वाईएस परमार राजकीय मेकिल कॉलेज,नाहन में 10 नर्सों, 10 लैब टेक्नीशियन, 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी। डीडीयू अस्पताल में भरें जाएंगे ये पद इसी तरह10 नर्सों, पांच लैब टेक्नीशियन, पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल, शिमला, नर्सों, पांच लैब टेक्नीशियन, पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में जबकि नागरिक अस्पताल खनेरी, बुशैहर में 10  नर्सों, पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री आॅपरेटर को तैनात किया जाएगा। इस प्रकार, नागरिक अस्पातल रोहड़ू में भी 10  नर्सों, पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और एक डेटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती की जाएगी।

टेस्ट सीरीज की विशेषता :-

यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है 

HPSSSB JOA (IT) Post Code 727 & 817 के लिए उपयोगी

इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 170 प्रश्न है, कंप्यूटर सेक्शन केवल अंग्रेजी में है और जनरल नॉलेज हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है 

इसमें 1200 प्रश्न Computer के है और 500 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में 

अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी

टेस्ट सीरीज की विशेषता :-

यह टेस्ट सीरीज JOA (IT) के नये पैटर्न पर आधारित है 

HPU JOA, Agriculture University JOA, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

इस टेस्ट सीरीज में 10 प्रैक्टिस सेट है प्रत्येक सेट में 85 प्रश्न है, जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है 

इसमें 600 प्रश्न Computer के है और 250 प्रश्न सामान्य ज्ञान के है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में 

अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 1000 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी

1000+ HP GK पीडीऍफ़ की विशेषता :-

इस पीडीऍफ़ फाइल में 1000 से ज्यादा अति महत्वपूर्ण हिमाचल जनरल नॉलेज के प्रश्न है और सारे प्रश्न HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये है, यह पीडीऍफ़ हिंदी भाषा में उपलब्ध है