Dear Aspirants,

कंडक्टर भर्ती को लेकर कोर्ट गए दसवीं पास 44 अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है। ये पथ परिवहन निगम की बस कंडक्टर की भर्ती परीक्षा दे सकेंगे। न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले केवल 44 अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली है। कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी बंस कंडक्टर पोस्ट कोड 762 के अंतर्गत 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 

भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बस कंडक्टर के लिए 12वीं पास और वैध बस कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयोग के पास करीब 65,000 आवेदन पहुंचे। जिसमें से 5,000 आवेदन अपात्र पाए जाने के बाद रद्द कर दिए गए। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की शर्त के कारण पूर्व में एचआरटीसी में कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके करीब 44 अभ्यर्थी इस परीक्षा से बाहर हो गए। आरएंडपी रूल से नाखुश यह अभ्यर्थी प्रदेश उच्च न्यायालय में चले गए। हाल ही में न्यायालय ने कर्मचारी चयन आयोग को निर्देश दिए कि एचआरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दसवीं पास युवाओं को बस कंडक्टर के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाए। 



चयन आयोग ने इन सभी 44 अभ्यर्थियों से 7 दिन के भीतर ऑफलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क सहित मांगे हैं। इन अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ऑफलाइन ही प्रदान किए जाएंगे। हाईकोर्ट ने केवल आवेदन पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। चयन आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बेशक यह अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन और लिखित परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन इनकी नियुक्तियां और अंतिम चयन प्रदेश उच्च न्यायालय के भविष्य में होने वाले फैसले पर ही निर्भर करेगा। लिखित परीक्षा देने से यह अभ्यर्थी अंतिम चयन के लिए पात्र नहीं माने जा सकते। 

6 फरवरी 2020 के बाद का कंडक्टर लाइसेंस नहीं होगा मान्य 



कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा देने वाले व्यक्तियों को सूचित किया है कि इस परीक्षा के लिए 12वीं पास होना और 6 फरवरी 2020 से पहले का कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। उपरोक्त तिथि के बाद कंडक्टर लाइसेंस बनाने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा के लिए अयोग्य माने जाएंगे। साथ ही 1 जनवरी 2019 को अभ्यर्थियों की आयु 18 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

चयन आयोग ने 5 अक्तूबर 2020 को प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद 44 अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित मांगे हैं। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ऑफलाइन ही उपलब्ध कराए जाएंगे। 18 अक्तूबर को सुबह के सत्र में एचआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। 304 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर।

टेस्ट सीरिज की विशेषता :-

यह टेस्ट सीरिज HRTC (HPSSSC) के नये पैटर्न पर आधारित है 

इस टेस्ट सीरिज में 05 प्रैक्टिस सेट है जो हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है 

इसमें 850 प्रश्न है और ज्यादातर प्रश्न पिछले वर्षो में हुई परीक्षाओ में से लिए गये है, क्यूंकि हमेशा पुराने प्रश्न ही रिपीट होते है परीक्षाओ में 

अगर आप इस टेस्ट सीरिज को खरीदते है तो आपको HPSSSB और HPPSC द्वारा पिछले वर्षो में आयोजित की गयी परीक्षाओ में पूछे गये हिमाचल सामान्य ज्ञान के 700 से भी ज्यादा प्रश्नों वाली पीडीऍफ़ मुफ्त मिलेगी

यह टेस्ट सीरिज GovtJobs4you के द्वारा बनाई गयी है 

एक बात मेरी याद रखे की "Work Hard but in Smart way"