हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2020 में ली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 28.95 प्रतिशत रहा। जमा दो की इस एसओएस परीक्षा में 14453 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 4184 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 9462 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जो परीक्षार्थियों पुनर्मूल्यांकन/पुर्ननिरीक्षण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन सात अगस्त आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय 400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी आवेदन ऑफलाइन मान्य नहीं होगा।
0 Comments