Dear Aspirants,
HP Education Department Recruitment 2020 हिमाचल के स्कूलों में 7852 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन, हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 7,852 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया को अधिसूचित कर दिया है।
Total Vacancies : 7852 Post
Qualification : 5th Pass
Salary : Rs.5625/-
कैसे होगा चयन ?
इसमे 30 नंबरों के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे।
वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे।
क्या काम होगा वर्कर का ?
स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा।
चयन कमेटी में कौन कौन होंगे ?
एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/प्रिंसिपल/हेडमास्टर सचिव होंगे जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को सदस्य बनाया जाएगा।
आवेदन कैसे करे ?
भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल की ओर से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस विज्ञापन को संबंधित स्कूल सहित ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा।
जिस गांव या ग्राम पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है तो वहां का निवासी भी आवेदन कर सकेगा।
0 Comments