Dear Aspirants,

HP Education Department Recruitment 2020 हिमाचल शिक्षा विभाग में 89 पदों पर भर्ती,एक्ससर्विस मैन के बच्चों को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज के माध्यम से टीजीटी के 89 पद इस कोटे से भरने के लिए 31 अगस्त तक रोजगार कार्यालयों से पात्र नामों की सूची मांगी है। भर्ती प्रक्रिया में टीजीटी आर्ट्स में 45, नॉन मेडिकल में 26 और मेडिकल में 18 पद भरे जाएंगे।



Total Vacancies : 89 Post

TGT Arts : 45 Post

General : 21 Post

SC : 16 Post

ST : 08 Post

TGT Non-Medical : 26 Post

General : 13 Post

ST : 04 Post

SC : 06 Post

OBC : 03 Post

TGT Medical : 18 Post

General : 10 Post

SC : 04 Post

ST : 04 Post

Important Date

Last date to Apply : 31-08-2020



18 से 45 साल की आयु वाले इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शिक्षा निदेशालय ने टेट की परीक्षा पास करना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनिवार्य की है। चुने वाले शिक्षकों को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। 13900 रुपये का इन्हें मासिक वेतन मिलेगा। प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में इन शिक्षकों को पहली नियुक्ति दी जाएगी। 

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने बताया इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी आर्ट्स में सामान्य श्रेणी के लिए 21, एससी के लिए 16 और एसटी के लिए आठ पद रखे गए हैं। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग के लिए 13, एसटी के लिए 4, एससी के लिए 6 और ओबीसी के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल में सामान्य वर्ग के लिए दस और एससी, एसटी के लिए चार-चार पद रखे गए हैं। 

शिक्षा निदेशक ने कहा है कि अगर कोई आवेदक प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए तैयार न हो तो वो साक्षात्कार में भी नहीं आए।



सामान्य श्रेणी में आर्ट्स के लिए 2003 का चल रहा है बैच

टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए आर्ट्स में सामान्य श्रेणी का अभी साल 2003 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में 2004 और मेडिकल में 2009 के बैच वालों को नौकरी मिल सकती है। ओबीसी वर्ग के लिए नॉन मेडिकल में 2006 का बैच चल रहा है।

आर्ट्स और मेडिकल में इस वर्ग के लिए पद नहीं है। एससी वर्ग के लिए आर्ट्स में 2006, नॉन मेडिकल में 2018 और मेडिकल में 2017 का बैच है। एसटी वर्ग के लिए आर्ट्स में साल 2011 और मेडिकल-नॉन मेडिकल में 2019 का बैच चल रहा है।

Download Official Notification