HP Cabinet Meeting 2020-कैबिनेट बैठक: हिमाचल प्रदेश में 25 फीसदी बस किराया बढ़ाने को मंजूरी, जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल ने कोविड-19 महामारी के कारण फंड की कमी को देखते हुए राज्य में बस किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। वर्तमान में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। पहले तीन किमी के लिए किराया पांच के बजाया अब सात रूपये वसूल किया जाएगा, अब हिमाचल में कम से कम बस किराया 7 रूपये होगा !
मंत्रिमंडल ने एमपी और एमएलए की रोडवेज की बसों में फ्री ट्रेवल सुविधा खत्म कर दी है। 38 पुरानी एंबुलेंस को रिप्लेस करने की भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हमने बाहरी राज्यों से कम किराया बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ाया जाना जरूरी था।
0 Comments