Dear Aspirants,
Himachal Pradesh Cabinet Meeting 30-07-2020 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को पीटरहाफ शिमला में कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में 90 पदों को भरने के लिए मंजूरी दी है, जल शक्ति विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ अभियंता सहित उपायुक्त कार्यालय कुल्लू और उपायुक्त कार्यालय चंबा में भी विभन्न पदों को भरने की स्वीकृति दी है !
Total Vacancies : 90 Post
जल शक्ति विभाग
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) : 30 पद
कनिष्ठ अभियंता (मेकेनिकल) : 20 पद
कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) : 06 पद
आशु टंकक : 02
DC Office Kullu
Driver : 01 Post
DC Office Chamba
Driver : 01 Post
सहकारी विभाग
JOA (IT) : 02 Post (WFF)
हर जिले में महिला कल्याण अधिकारी का एक पद और जिला समन्वयक के दो पदों को आउटसोर्स आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान दी
सरकार ने जल शक्ति विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 30 पद, कनिष्ठ अभियंता (मेकेनिकल) के 20 पद और कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के छह पद भरने को स्वीकृति प्रदान की। अनुबंध आधार पर आशु टंकक के दो पद और उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में दैनिक भोगी आधार पर वाहन चालक का एक पद, इसके अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय चंबा में दैनिक भोगी आधार पर वाहन चालक का एक पद भरने का निर्णय लिया।
अगर आप एप्लीकेशन को अपडेट नही करते है तो आपको नौकरियों की जानकारी मिलना बंद हो जियेगी, अगर अपडेट कर लिया है तो आपको भविष्य में नौकरियों की जानकारी मिलती रहेगी
सहकारी विभाग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को दिए जाने वाले आरक्षण के तहत बैकलॉग के लिए अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दो पद भरने को स्वीकृति दी। कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में महिला शक्ति केंद्र योजना लागू करने की स्वीकृति प्रदान की।
जेओए आईटी के पद पर भी करूणामूलक नौकरी अब कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी के पद पर भी करूणामूलक पद भरे जाएंगे। कैबिनेट ने इसकी भी मंजूरी दी।
18 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति देने की स्वीकृति मंत्रिमंडल ने रोगी कल्याण समिति में अनुबंध पर कार्य रहीं और रोस्टर प्वाइंट से शेष रह गईं 18 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति देने की स्वीकृति प्रदान की। भर्ती का मामला निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भेजा गया है।
0 Comments