Dear Aspirants,
Govt Jobs in Himachal Pradesh आंगनवाडी कार्यकर्ता और आंगनवाडी सहायिका के पदों पर भर्ती 30 जुलाई को होंगे साक्षात्कार समेकित बाल विकास परियोजना के तहत सोलन( Solan) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 तथा सहायिकाओं के 08 पद भरने के लिए साक्षात्कार( Interview) 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय देय होगा।
Total Vacancies : 10 Post
आंगनवाडी कार्यकर्ता : 02 Post
Qualification : 12th
आंगनवाडी सहायिका : 08 Post
Qualification : 8th
Important Date
Last date to Apply : 29-07-2020
Date for Interview : 30-07-2020
इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई को सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सोलन ( Child Development Project Officer Solan) के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
परियोजना सोलन के तहत ग्राम पंचायत हरिपुर में बाल विकास परियोजना वृत गम्बरपुल के आंगनबाड़ी केंद्र गम्बरपुल तथा नगर परिषद सोलन में सोलन शहरी वृत के आंनगबाड़ी केंद्र कथेड़ (शहरी) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है।
नगर परिषद सोलन में आंगनबाड़ी वृत सोलन शहरी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इसी वृत के तहत वाल्मीकि कॉलोनी केंद्र, ग्राम पंचायत हरिपुर के वृत गम्बरपुल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र प्रार्था खुर्द, ग्राम पंचायत भोनजगर के वृत भोजनगर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भोजनगर, इसी वृत के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गुनाईली, ग्राम पंचायत कोरों के वृत कुम्हारहट्टी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र कैंथड़ी, ग्राम पंचायत सन्होल के वृत ओच्छघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मतीवल तथा ग्राम पंचायत जौणाजी के वृत जौणाजी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जौणाजी में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है
0 Comments