हिमाचल वन निगम के कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए देने का फैसला लिया गया है। 1421 कर्मचारियों को यह डीए एक जुलाई 2019 से देय होगा। इसके अलावा सीधी भर्ती से 75 वन रक्षक नियुक्त किए जाएंगे। विभिन्न श्रेणी के 94 पदों पर भी शीघ्र भर्ती की जाएगी। निगम में आउटसोर्स से बहुउद्देश्यीय कामगार भी भर्ती की जाएंगे।
0 Comments