Dear Aspirants,

Himachal Pradesh Education Department Recruitment 2020 Outsourced Staff will be deputed in 3840 pre primary schools of Himachal Pradesh. HP Govt Jobs 2020. The recruitment of 3840 teachers in Himachal's pre-primary schools can be outsourced. The government does not have enough budget to recruit them by recruiting regular teachers. Teachers can be admitted only temporarily on receiving honorarium from the central government. In such a situation, it is likely that the government will outsource recruitment of teachers to teach nursery-KG on the lines of computer teachers.

Total Vacancies : 3840

Qualification : Diploma in Nursery Teacher Training is 1 year diploma course, eligibility to which is 10+2 (any stream), with minimum 50% score, from a recognized board are eligible to pursue NTT course.

Important Date

Starting Date to Apply : Very Soon

ये भी पढ़े : हिमाचल जल शक्ति विभाग में 1578 पदों पर भर्ती 

हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 3840 शिक्षकों की भर्ती आउटसोर्स पर हो सकती है। नियमित शिक्षक भर्ती कर उन्हें वेतन देने के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट नहीं है। केंद्र सरकार से मानदेय मिलने पर सिर्फ अस्थायी तौर पर ही शिक्षक भर्ती हो सकते हैं। ऐसे में संभावित है कि सरकार कंप्यूटर शिक्षकों की तर्ज पर ही नर्सरी-केजी को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की आउटसोर्स पर भर्ती करेगी।


मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों को मानदेय देने की हामी भरी है। अभी जेबीटी के माध्यम से प्री प्राइमरी कक्षाएं पढ़ाई जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को इस भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। 3840 शिक्षकों को केंद्र सरकार की ओर से मानदेय जारी होगा।

ऐसे में नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं हो सकेगी। उधर, केंद्र सरकार से शिक्षकों की भर्ती करने की मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए गाइडलाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है। अन्य राज्यों के मॉडल को भी देखा जा रहा है। संभावित है मई के अंत तक शिक्षक भर्ती के नियम तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने प्रदेश में 100 नए प्री प्राइमरी स्कूल खोलने की भी मंजूरी दी है। ऐसे में विभागीय अधिकारी ऐसे स्कूलों को भी चिन्हित करने में जुट गए हैं, जहां पर नर्सरी-केजी में दाखिले के लिए आवेदन बीते वर्ष आए थे। वर्तमान में 3740 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं। इन कक्षाओं में करीब 47 हजार बच्चों ने दाखिले लिए हैं।