कोरोना वायरस को मात देने के लिए हिमाचल में और दो हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। इसी के साथ कर्फ्यू भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के मामलों में कुछ छूट दी जा सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को इसके संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में कोई भी फैसला रविवार या सोमवार को हो जाएगा। हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लगा है। लॉकडाउन के साथ ही सरकार ने यहां कर्फ्यू लगा दिया था। लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है।
शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की संभावना है। हालांकि इस बारे में फैसला केंद्र सरकार के निर्देश मिलने के बाद ही लिया जाना है। सभी मुख्यमंत्रियों का विचार था कि लॉकडाउन का समय बढ़ाया जाना चाहिए और लॉकडाउन का यह चरण पहले वाले से अलग होगा।
0 Comments