भारत में कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच हिमाचल में एक पीड़ित की मौत हो गई। अमेरिका से लौटे 69 वर्षीय तिब्बती व्यक्ति ने कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। व्यक्ति की मौत के बाद उसका टांडा अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वायरस से ही मौत होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुफ्ता ने बताया कि अब इसके सैंपल जांच के लिए पुणे भी भेज दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से पहली मौत होते ही प्रदेश को वायरस से बचाने के लिए सरकार ने कांगड़ा जिले के बाद सोमवार से पूरा हिमाचल आगामी आदेशों तक लॉकडाउन कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में यह एलान किया। इसके बाद सरकार ने दोपहर को ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 

 सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि तिब्बती व्यक्ति 15 मार्च को अमेरिका से भारत आया था। 15 से लेकर 21 मार्च तक वह दिल्ली में था और 21 को टैक्सी से मैक्लोडगंज पहुंचा। 22 को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह परिजन उसे बालाजी अस्पताल कांगड़ा लाए। जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर बुजुर्ग को टांडा रैफर किया, लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।

केरल में एक दिन में सामने आए 28 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 433 पहुंची

ये भी पढ़े हिमाचल प्रदेश में आगामी आदेशों तक रहेगा लॉकडाउन: सीएम जयराम