Dear Aspirants,

हिमाचल के कांगड़ा जिले आईटीआई नूरपुर में 22 फरवरी को दो निजी कंपनियां साक्षात्कार के लिए आ रही हैं। पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार होंगे। आईटीआई नूरपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि नीमराणा (राजस्थान) की बैल्टेक्नो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 50 वेल्डर के पदों को भरेगी। इसके लिए 24 वर्ष से कम के प्रशिक्षित युवा पात्र हैं।



Total Vacancies : 350 Posts

 बैल्टेक्नो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड : 50 वेल्डर

Qualification : 24 वर्ष से कम के प्रशिक्षित युवा पात्र हैं।

Salary : 14 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ही ईपीएफ और ईएसआई 

जापानी कंपनी तकाहटा : 200 Posts

Qualification : ITI All Trade 

Salary : Rs.12,000/-

Important Date

Date for Interview : 22-02-2020

आयु 24 वर्ष से कम



पात्र अभ्यर्थियों को कंपनी 14 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ही ईपीएफ और ईएसआई सहित अन्य लाभ देगी। वहीं, रेवाड़ी (हरियाणा) और नीमराणा (राजस्थान) में जापानी कंपनी तकाहटा के लिए 200 आईटीआई पास आउट (100 छात्र, 100 छात्राएं सभी ट्रेड)  के लिए भी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाएगा।



इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए और आयु 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पास अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ और ईएसआई सहित अन्य लाभ मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 फरवरी को सुबह 10 बजे आईटीआई नूरपुर में दस्तावेजों, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।