Dear Aspirants,

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 23 फरवरी को रोजगार मेले (Employment Fair)का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 35 निजी कंपनियां साक्षात्कार (Interview)के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। रोजगार मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल में आयोजित किया जाएगा।





Total Vacancies : Approximate 1000 

Qualification : 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई होल्डर, डिप्लोमा धारक, स्नातक/बीएससी/एमएससी/बी.फार्मा पास 

Important Date

Date for Interview : 23-02-2020

For more Information : 0177-2624305 



यह जानकारी आयुक्त श्रम एवं निदेशक रोजगार डॉ. एसएस गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 35 कंपनियां (Companies)भाग लेंगी। हिमाचल प्रदेश के 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई होल्डर, डिप्लोमा धारक, स्नातक/बीएससी/एमएससी/बी.फार्मा पास बेरोजगार युवा रोजगार प्राप्ति के लिए मेले में भाग ले सकते हैं।



उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 23 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अपने सभी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साईज के फोटो व बायोडाटा लेकर साक्षात्कार हेतु प्रात 9 बजे उपस्थित हो सकते हैं।



रोजगार मेले में साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी हेतु उप निदेशक रोजगार के दूरभाष 0177-2624305 या क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी के कार्यालय दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।

यंहा पढ़े :-हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 154 पदों पर भर्ती

यंहा पढ़े :-IPH विभाग में 1578 पदों को भरने के लिए सरकार ने जारी की अधिसूचना 31 मार्च से शुरू होगी भर्ती