Himachal Pradesh Ex-Servicemen Corporation Recruitment for various posts हिमाचल पूर्व सैनिक विभाग में 274 से ज्यादा पदों पर भर्ती, हिमाचल के पूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है। पंजीकृत पूर्व सैनिकों के लिए आउटसोर्स आधार पर विभिन्न विभागों, प्रोजेक्टों, संस्थाओं, लोक उपक्रमों में सुरक्षा और अन्य सेवाओं की भर्ती 15 फरवरी को प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के हमीरपुर स्थित मुख्यालय में होगी।
इसी प्रकार प्रदेश परिवहन विभाग में 30 डाटा एंट्री ऑपरेटर, माता चिंतपूर्णी सदन में विभिन्न श्रेणियों के 20 पद, एसजेवीएन झाखड़ी/वायल/ दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों के 9 पद, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में सुरक्षा गार्डों के 2 पद, विद्युत परिषद गिरिनगर/नाहन/गानवी/जसूर/ऊना/ भावानगर में 5 आर्म्ड/ सुरक्षा गार्ड, एनएचपीसी कुल्लू / बनीखेत/करीया/धरवाला में 8 आर्म्ड सुरक्षा गार्ड, टांडा में 6 सुरक्षा गार्ड, राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में एक महिला, एक पुरुष सुरक्षा कर्मी, वार म्यूजियम धर्मशाला में 2 आर्म्ड गार्ड और बीबीएमबी सुंदरनगर में 2 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की आउटसोर्स आधार पर भर्ती की जाएगी।
प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कहा कि इसके लिए इच्छुक पूर्व सैनिक प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के हमीरपुर स्थित मुख्यालय में 15 फरवरी को सुबह 11 बजे मूल डिस्चार्ज बुक और उसकी प्रतिलिपि, बचत बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपि, गन लाइसेंस, उसकी प्रतिलिपि और चार पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ सहित भर्ती में भाग ले सकते हैं।
0 Comments