हिमाचल प्रदेश के युवाओ के लिए नौकरी का शानदार मौका श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस रक्कड़ कलोनी ऊना विकास अधिकारियों और सहायक शाखा प्रबंधक के 20 पद भर रही है। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना (District Employment Office Una) में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार (interview) का आयोजन किया जा रहा है।
Name of Post : Development Officer/Assistant Branch Manager
यह जानकारी बुधवार को यहां जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार (interview) में भाग लेने के लिए 18 से 50 वर्ष की आयु तय की गई है और इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं उतीर्ण की गई है। साक्षात्कार में चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 22 हजार व 1500 पीएफ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को अपने साथ योग्यता व जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाईड, आधारकार्ड नंबर व पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 88941-88502 पर संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments