Dear Aspirants,
HRTC में पूर्व सैनिकों के कोटे से 84 कंडक्टरों के पद भरे जा रहे हैं। निगम प्रबंधन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले एचआरटीसी ने भर्ती के लिए जिला मंडी, चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर से आए पूर्व सैनिकों के आवेदनों पर उनकी लिस्ट जारी की थी। अब उन सभी की दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी।
प्रदेश में चालकों सहित परिचालकों की भी कमी है। 84 पद भरे जाने से कमी कुछ हद तक दूर हो सकेगी। शिमला बस डिपो में कंडक्टरों की कमी चल रही है। इस कारण नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर खड़ी हैं। इसी तरह प्रदेश के कई डिपो में बसें खड़ी हैं। शिमला मुख्यालय अगले दो दिन पूर्व सैनिकों की दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करेगा।
स्वास्थ्य विभाग में 35 लिपिकों को पदोन्नति का तोहफा
स्वास्थ्य विभाग ने 35 लिपिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन्हें जूनियर असिस्टेंट बनाकर निदेशालय और अस्पतालों में तैनाती दी है। इनकी पदोन्नति किए जाने से विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों की काफी कमी दूर हो गई है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।
To Subscribe YouTube Channel Click Here
To Join WhatsApp Group Click Here
To Join Instagram Click Here
अच्छी इंकम- पार्ट टाइम जॉब। "Helo" मोबाइल एप्लिकेशन पर घर से काम करें और पैसा कमाएं।
👇👇 (100/ - तुरन्त प्राप्त करें) 👇👇


0 Comments