Dear Aspirants,
पुलिस आरक्षी पद की लिखित परीक्षा की मेरिट सूची जिला पुलिस ने जारी कर दी है। मेरिट सूची में आए 390 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नौ से लेकर 15 अक्तूबर तक पुलिस लाइन मंडी में होगा।
शारीरिक दक्षता की बाधा पूर्ण करने के बाद आठ सितंबर को मंडी में 7412 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिले में कुल 152 पद भरे जाने हैं। इनमें 99 कांस्टेबल, 35 लेडी कांस्टेबल और 18 चालक के पद शामिल हैं।
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी जो योग्यता क्रम के अनुसार शीर्ष पर हैं, उनके लिए साक्षात्कार परीक्षा के लिए बुलावा पत्र संबंधित पुलिस थाना की ओर से भेजे जा रहे हैं। मेरिट में आने वाले अपना बुलावा पत्र संबंधित थाना या चौकी से भी प्राप्त कर सकते हैं।

0 Comments