निजी क्षेत्र की 25 कंपनियां युवाओं को रोजगार(Employement) उपलब्ध करवाएंगी। इसके लिए 28 सितंबर को हमीरपुर (Hamirpur) में रोजगार मेले (Employment fair) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी योग राज धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हमीरपुर द्वारा हमीरपुर स्थित टाउन हॉल में 28 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन होगा।
स्थानीय विधायक नरेन्द्र ठाकुर इस रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। रोजगार मेले में अकुशल, आईटीआई पास, पॉलीक्लीनिक डिप्लोमा धारक तथा विभिन्न संकायों में स्नातक बेरोजगार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जॉब मेले में निजी क्षेत्र की 25 कंपनियों को आमंत्रित किया गया है जो बेरोजगारों को अलग-अलग ट्रेडों में रोजगार मुहैया करवाएंगी।
0 Comments