हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2019-20 के वार्षिक बजट की घोषणा कर दी है, इस बार का बजट बहुत सारी नई नौकरियां ले कर आया है, जानते है इस बार का बजट का लेखा जोखा GovtJobs4you के साथ.
हिमाचल प्रदेश के युवाओ के लिए बजट में नौकरियों की घोषणाये
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 30 हजार पदों को भरने का एलान किया गया है।
शिक्षकों के 8 हजार पद
डॉक्टरों के 3 हजार पद
क्लर्क और जेओए के 1000 पद
पैरामेडिकल स्टाफ के 3 हजार पद
पटवारी के 400 पद
पुलिस विभाग में 1400 पद
जेई के 100 पद भरे जाएंगे।
पार्ट टाइम वाटर कैरियर और अन्य 1000 रिक्त पद भरे जाएंगे।
बिजली बोर्ड में 1000 और अन्य विभागों में 3500 पद भरे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के SMC,PTA तथा पैरा शिक्षको के लिए घोषणाये
पीटीए और पैरा टीचरों को अब नियमित अध्यापकों के बराबर वेतन मिलेगा।
1-10-2018 को तीन वर्ष कार्यकाल पूरा करने वाले पीटीए पैरा टीचरों को न्यूनतम पे बैंड प्लस ग्रेड पे और महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा। शिक्षा पर 7598 करोड़ खर्च करने का बजट प्रस्तावित है।
हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए घोषणाये
ग्राम सभा सदस्य को अब मानदेय 250 रुपये
उप प्रधान को 3000 रुपये
प्रधान को 4500 मानदेय मिलेगा
पंचायत समिति सदस्य को 4000 रुपये प्रति माह
उपाध्यक्ष को 5000 रुपये प्रति माह
अध्यक्ष को 7000 रुपये
जिप सदस्य को 5000 रुपये
उपाध्यक्ष को 8000 रुपये
अध्यक्ष को 12000 मानेदय दिया जाएगा
पंचायत चौकीदारों को अब 4500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश में नगर निगम और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के लिए घोषणाये
शहर स्थानीय निकायों में नप सदस्यों का मानदेय 2500
उपाध्यक्ष को 4000
अघ्यक्ष को 5500 रुपये प्रति माह
शिमला और धर्मशाला नगर निगम के पार्षदों का मानदेय 5500
उप महापैर को 8500
महापौर को 12 हजार देने का एलान।
राजस्व चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा।
सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए घोषणाये
नई पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के लिए अब सरकार का अंशदान 10 से बढ़कर 14 फीसदी किया। इससे 80 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 850 और 1500 रुपये प्रदान की जाएगी।
एसएसबी में अफसर बनने को कोचिंग के लिए अब राशि 6 हजार की बजाय 12 हजार देने की घोषणा।
कर्मचारियों/अनुबंध कर्मचारियों के लिए घोषणाये
1 जुलाई 2018 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है।
अनुबंध पर तैनात कर्मचरियों को अब वेतन प्लस ग्रेड पे प्लस ग्रेड पे का 125 फीसदी दिया जाएगा।
पहले ग्रेड पे का 100 फीसदी दिया जाता था।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उन्हें एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाएगी।
दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 225 से बढ़ाकर 250 रुपये की।
1 Comments
Joa alpapplicat form give me
ReplyDelete