आज का करंट अफेयर्स 20 फरवरी 2019
1. जैसलमेर में अंतराष्ट्रीय वार्षिक रेगिस्तान महोत्सव आयोजित किया
जैसलमेर के सैंड डून में रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाली हजारो पर्यटकों के साथ 40वां अंतराष्ट्रीय वार्षिक रेगिस्तान महोत्सव आयोजित किया गया यह 3 दिवसीय उत्सव गढ़सीसर झील के किले से रंगीन जुलूस के साथ, रेगिस्तान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है !
2. राजस्थान विधानसभा ने स्थानीय मतदान के लिए न्यूनतम योग्यता के लिए विधेयक पारित किया
राजस्थान की विधान सभा ने पंचायत और नागरिक चुनावो के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शिक्षा मानदंड को समाप्त करने के लिए राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2019 और राजस्थान नगर पालिका (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया !
आपको पता होगा की पिछली भाजपा सरकार ने जिला परिषद/पंचायत सदस्य चुनाव के लिए कक्षा 10 और सरपंच के पद के लिए कक्षा 5 या 8 की न्यूनतम योग्यता की शुरुआत की थी !
राजस्थान की राजधानी : जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री : अशोक गहलोत
राजस्थान के राज्यपाल : कल्याण सिंह
3. कोलकाता में भारत के पहले "फुलडोम 3D डिजिटल थिएटर" का उद्घाटन किया गया
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कोलकाता, साइंस सिटी में भारत के पहले "फुलडोम 3D डिजिटल थिएटर" का उद्घाटन किया ! यह पूरी तरह से संस्कृति मंत्रालय द्वारा 20 करोड़ रूपये की लागत से वित्त पोषित है !
4. राजनाथ सिंह ने महिला सुरक्षा के लिए पैन-इंडिया नंबर 112 लॉन्च किया
गृह मंत्री राजनाथ सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गाँधी ने नई दिल्ली में नागरिक सुरक्षा की एक श्रृंखला शुरू की है !
इसमें 16 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशो में महिला सुरक्षा के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली ERSS शामिल है, यह सेवा हिमाचल प्रदेश और नागालेंड में पहले ही शुरू की जा चुकी है !
5. ईरान की पहली सेमी-हैवी मिसाइल-लैस पनडुब्बी फतेह का अनावरण किया गया
ईरान क राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मिसाइलो से लैस होने में सक्षम फतेह नामक पहली ईरानी अर्ध भारी पनडुब्बी का अनावरण किया !
ईरान की राजधानी : तेहरान
ईरान की मुद्रा : रियाल
ईरान के राष्ट्रपति : हसन रूहानी
6. हरियाणा के सोनीपत में चौथा कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया
केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने हरियाणा के सोनीपत जिले के गणौर में इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्किट में चौथे कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2019 का उद्घाटन किया यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन था !
0 Comments