श्री गुरु गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा, हिमाचल प्रदेशमें8 फरवरी 2019 को रोजगार मेला लगाया जायेगा ! इस रोजगार मेले में सैंकड़ो युवाओ को नौकरी मिलेगी ! अगर आप ग्रेजुएट है तो इस रोजगार मेले में भाग ले सकते है ! जो भी अभियार्थी इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते है वो अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों को साथ ले कर आये!
इच्छुक अभ्यर्थी पांवटा कॉलेज में साक्षात्कार के लिए 8 फरवरी को सुबह 10 बजे पहुंचें।पांवटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. देविंद्रा गुप्ता ने कहा किउच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव के तहत रिलाइंस जिओ इंफ्राकॉम लिमिटेडरोजगार मेलेे का आयोजन कर रहा है। जिससे युवाओं को उद्योग जगत में विक्रय संचालन के क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर मिल सके।
इसके लिएबीए, बीकॉम, बीएससी स्नातक डिग्री में कम से कम 40 फीसदी अंकों के साथ अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक के प्रार्थी पात्र होंगे। इच्छुक प्रार्थी 8 फरवरी को सुबह 10 बजे पहुंचें।
अपने सभी मूल व सत्यापित प्रमाण पत्रों, शैक्षणिक योग्यता (10वीं से लेकर स्नातक व इससे आगे), हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के फोटो व रिज्यूम सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
0 Comments