हिमाचल प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में बहुत से रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओ का आयोजन करने वाली है , जिनमे से मुख्यता हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट क्लर्क , हिमाचल प्रदेश अलाइड सर्विस और पंचायत सहायक है ! इन परीक्षाओ को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओ से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नों को पोस्ट करेंगे ! ये प्रश्न आपके लिए विशेष लाभ पहुंचा सकते है , इसीलिए आप प्रतिदिन हमारी वेबसाइट पर विजिट करे और इन प्रश्नों को लिख कर नोट्स बनाये !
प्रश्न 1.काँगड़ा से गोरखों को निष्कासित करने के लिए राजा संसार चंद को किस से सहायता लेनी पड़ी थी ? उत्तर : महाराजा रणजीत सिंह प्रश्न 2. काँगड़ा और कुल्लू घाटियाँ किस बड़ी नदी द्वारा निर्मित है ? उत्तर : ब्यास नदी प्रश्न 3. कौन से स्थान के मेले में केवल महिलाओ व बच्चो को भाग लेने की अनुमति होती है ? उत्तर : चम्बा प्रश्न 4. हिमाचल की प्राचीनतम कला एवं भवन-निर्माण शैली "ख़ास" के नाम से अभिज्ञात है ! इसकी आधारभूत सामग्री है ? उत्तर : काष्ट प्रश्न 5. हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र के जनजातीय लोगो में जरारफुक्की विवाह प्रचलित है ? उत्तर : काँगड़ा और चम्बा
प्रश्न 6. मावी , जो कनेत समुदाय का पारम्परिक हिस्सा है , धींग के लिए विशेष रूप से जाना जाता है ! धींग है : उत्तर : युद्धकला प्रश्न 7. हिमाचल प्रदेश में विद्यमान विभिन्न जल-स्त्रोतों में सर्वोच्च प्रतिशत किस स्त्रोत का है ? उत्तर : नदिकाएं प्रश्न 8.स्पीती और किन्नौर में आयोजित होने वाले गेयेतर तथा लडारचा मेलो में खाम्पाओ का कौन सा समूह शामिल होता है ? उत्तर : खुनू और पिती प्रश्न 9. हिमाचल प्रदेश के अलावा हमीरपुर किस राज्य में लोकसभा का एक चुनाव क्षेत्र है ? उत्तर : उत्तर प्रदेश प्रश्न 10.जिला कुल्लू में मलाना किस लिए जाना जाता है ? उत्तर : विश्व के सबसे प्राचीन लोकतंत्र के लिए और देवता जमलू के लिए
प्रश्न 11. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे ? उत्तर : जयवंत राम प्रश्न 12. तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा धर्मशाला कब आये थे ? उत्तर : 1959 प्रश्न 13. हिमाचल प्रदेश की सबसे प्राचीन रियासत कौन थी ? उत्तर : त्रिगर्त प्रश्न 14. बिनवा जल -विद्युत् परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्तिथ है ? उत्तर : काँगड़ा प्रश्न 15. शिमला का पहला बैंक कौन था ? उत्तर : अलाइंस बैंक ऑफ़ शिमला
0 Comments